हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने सघन चेकिंग में एक युवक को नशे की हालत में कार चलाते हुए गिरफ्तार किया है। दिनांक 4 अप्रैल 2026 को थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार संख्या UK 04 TC 0195 को रोका गया। चालक निर्मल कुमार (पुत्र विरीराम, निवासी इंद्रानगर लालकुआं) अत्यधिक नशे में पाया गया। पुलिस ने तुरंत धारा 185/207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान का निर्देशन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशानुसार किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल कारज सिंह और प्रमोद कुमार शामिल थे। पुलिस ने अपील की है कि नशे में वाहन चलाना जानलेवा है। कृपया नियमों का पालन करें और दूसरों की जान को खतरे में न डालें।
Post a Comment