सीएम पुष्कर सिंह धामी का रामनगर दौरा, देखिए पूरा कार्यक्रम
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /-
रामनगर : (नैनीताल ) प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 अप्रैल ,गुरुवार को जनपद नैनीताल के रामनगर के एकदिवसीय भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री, आज दिनांक 2 अप्रैल को पूर्वाह्न 10:45 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 11:30 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे। वहां से प्रस्थान कर अग्रवाल सभा रामनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026, में प्रतिभाग करने के उपरांत दोपहर 12:30 बजे वहां से हनुमान धाम छोई रामनगर को प्रस्थान करेंगे। जहां श्री हनुमान जयंती के अवसर पर, दर्शन-पूजन व भंडारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात वहॉं से प्रस्थान कर अपराह्न 1:30 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचकर,वहॉं से हैलीकॉप्टर से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।
Post a Comment