30 साल पहले घर छोड़ गया था पति, एक कुमाँऊनी गाने ने पंहुचा दिया घर, पत्नी का 30 सालों का इंतज़ार हुआ पूरा।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /-
भिकियासैंण (अल्मोड़ा) स्याल्दे ब्लॉक के देघाट क्षेत्र में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति 30 साल बाद एक यूट्यूब वीडियो में अपना घर देखने के बाद वापस अपने घर पंहुचा तो पूरा परिवार सहित गांव भावुक हो गया। वही 30 साल से अपने पति का इंतज़ार कर रही पत्नी के लिए ये पल किसी स्वप्न के समान था। मामला देघाट के ग्राम चक केलानी का है, यहाँ निवास करने वाला एक व्यक्ति महिपाल सिंह वर्ष 1993 में दिल्ली में नौकरी करता था। जिसके बाद उसका विवाह बीना देवी से होता है और उनके घर एक कन्या का जन्म होता है। बेटी के जन्म के पश्चात् महिपाल सिंह रोजगार की तलाश में वापस दिल्ली चले जाता है। उस समय उनकी बेटी मात्र 2 माह 9 दिन की होती है। उसके बाद उनका कभी कोई पता नहीं चलता है। परिवार वालो ने जब खोजबीन की तो पता चला महिपाल दिल्ली से महाराष्ट्र चले गया है। लेकिन उसका कोई पा नहीं चल पाया। इस बीच महिपाल सिंह ने अपने परिवार से भी कोई संपर्क नहीं किया।इधर घर में पत्नी बीना देवी और बेटी दिव्या अपने पति और पिता का इंतज़ार लगातार करते रहे लेकिन महिपाल वापस नहीं आया। इस बीच कुमाऊनी लोक गायिका अनीता रजवार का
एक कुमाँऊनी गीत “घुघूती” की शूटिंग की गयी जिसमे कुछ दृश्य महिपाल सिंह के घर में भी शूट किये गए। जब ये गाना फेसबुक पर आया तो महिपाल ने अपना घर देखा। लेकिन एक अनजान व्यक्ति नन्द राम दास उस गीत पर बार बार कमेंट और मेसेज करने लगा कि ये गांव और घर मेरा देखा हुआ लग है। बार बार कमेंट करने पर अनीता रजवार ने अपने पति को बताया कि कोई व्यक्ति इस तरह के कमेंट कर रहा है। अनीता रजवार के पति ने लापता महिपाल को पहले से देखा हुआ था इसलिए उसकी प्रोफाइल देखके उनको शक हुआ ये
महिपाल हो सकता है। तब उन्होंने उसके परिवार से संपर्क किया और बताया कि हो सकता है ये महिपाल ही हो। इसके बाद फेसबुक से ही महिपाल से समपर्क कर उनकी लोकेशन पूछ कर उनको लेने के लिए उनके परिवार से लोग लेने पहुंचे। घर पहुंचने के बाद बेटी दिव्या ने पहली बार अपने पिता को देखा, वही 30 साल के लम्बे इंतज़ार के बाद अपने पति को देख पत्नी की आँखे भी भर आई। हालाँकि महिपाल सिंह इन 30 सालों में कहाँ कहाँ रहे, क्या किया इसकी जानकारी महिपाल ने अपने परिवार को भी नहीं दी है।
Post a Comment