⚡ ब्रेकिंग News

देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत -कार सवारों के विवाद में चली गोली

 


Dainik Today Khabaren /-

देहरादून। शहर के मालसी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दो कार सवारों के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया और गोली चल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवारों के बीच हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरी कार को रोकने के इरादे से उसके टायर पर फायरिंग कर दी। लेकिन गोली लक्ष्य से भटककर सड़क किनारे टहल रहे ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल ब्रिगेडियर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस बीच उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मैक्स अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली चलाने वाले आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...