रानीखेत में शीशों पर काली फिल्म चढ़ाये हुए लगे वाहन का चालान, फिल्म भी उतारी गई।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /-
भिकियासैण (अल्मोड़ा) रानीखेत:- शीशों पर काली फिल्म चढ़ाये हुए एक वाहन का चालान पुलिस द्वारा किया गया है। कोतवाल रानीखेत भुवन चंद्र जोशी ने पुलिस टीम के साथ रानीखेत में चेकिंग अभियान चला रहे थे। चेकिंग के दौरान एक कार चालक द्वारा शीशों पर काली फिल्म लगायी हुई थी, जिसको मौके पर निकालकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालक को सख्त हिदायत दी कि इस तरह से शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें। पुलिस ने बताया कि एसएसपी अल्मोड़ा स्वरा अवैध लाल नीली बत्ती, हूटर, बहुरंगी लाइट, शीशों में काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की सख्त निर्देश गए है।
إرسال تعليق