रानीखेत की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब बसें चलेंगी वन वे, बस से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा अपडेट।
Dainik Today Khabaren0
Dainik Today Khabaren /
Almora / रानीखेत की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए रोडवेज बसों के संचालन हेतु पहली बार वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। अभी तक रोडवेज बस सदर बाज़ार – गांधी चौक होते हुए केमू स्टेशन पहुँचती थी। लेकिन अब रोडवेज बसों के बाज़ार से गुजरने पर रोक लगा दी गयी है। सभी बसें अब रोडवेज से विजय चौक होते हुए वाया ठंडी सड़क अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगी। इसका सबसे बड़ा असर उन लोगों पर होगा जो बाज़ार से या केमू स्टेशन से रोडवेज बसों में सवार होते थे। अब उन्हें रोडवेज बस की सेवाएं लेने के लिए रोडवेज बस स्टेशन पहुंचना होगा। रानीखेत नगर में सड़क परिवहन और बढ़ते पर्यटक दबाव और पुरानी जाम समस्या के मद्देनजर स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस व्यवस्था की मांग कर रहे थे, जिसे जनता दरबार में भी एसएसपी को बताया गया था। जिसके बाद एसएसपी ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये। पुलिस ने रोडवेज के साथ समन्वय स्थापित किया जिससे रोडवेज बसें निर्धारित वन-वे रूट पर निर्बाध रूप से संचालित की जा रही हैं। इससे नगर क्षेत्र में वाहन प्रवाह सुचारू हुआ है और मुख्य बाजार में जाम की स्थितियों में स्पष्ट सुधार देखा जा रहा है।
Post a Comment